Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2017

A CURSE

लड़की होना कभी कभी  पाप  सा लगता है , ज़िन्दगी का कुछ हिस्सा अधुरा सा लगता है | सपने देखने की आजादी तो होती है , पर अफ़सोस पूरे करने का ना हक होता है | अकेले छोड़ देंगे कैसा सवाल होता है, लड़की के लिए इसीलिए बहुत खौफ सा होता है | अनजान होती है वो सपनो की हकीकत से.  क्योंकि असलियत देखने का न हौसला होता है | सोचती है सब साथ है उसके अपने , पर जानती है कभी पूरे ना होंगे उसके सपने  | लड़की होना कभी कभी  पाप  सा लगता है. ज़िन्दगी का कुछ हिस्सा अधुरा सा लगता है|                                                कविता- दीपाली श्रीवास्तव